गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा:300 वीडियो-फोटो लीक; आधी रात को छात्रों का प्रदर्शन, आरोपी बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार

( कलाहीरा न्यूज)

कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला। गुरुवार शाम 7 बजे यह खबर सामने आते ही कॉलेज में हंगामा शुरू हो गया।

कैमरे के जरिए छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। जिन्हें बाद में लीक करके कुछ छात्राओं को बेच दिया गया। पुलिस के मुताबिक लीक हुए फोटो-वीडियो की संख्या लगभग 300 है।

इस मामले में पुलिस ने गुडीवाड़ा के गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार को पकड़ा है। उसका फोन और लैपटॉप भी जब्त किया गया है।

कॉलेज मैनेजमेंट को एक हफ्ते पहले बताया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को इस बारे में एक हफ्ते पहले बताया गया था, लेकिन कॉलेज ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। गुरुवार को छात्राओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कॉलेज इस मामले को छिपाना चाहता था। मीडिया तक यह खबर न पहुंचे, इसके लिए कॉलेज के गेट भी बंद कर दिए गए।

हालांकि छात्राओं ने देर रात तक प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे अरेस्ट कर लिया है।

गर्लफ्रैंड को ब्लैकमेल कर हॉस्टल के वॉशरूम में लगवाया कैमरा
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि विजय ने गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा छिपाने में कॉलेज की एक लड़की ने ही मदद की। पुलिस या कॉलेज प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि वह लड़की कौन थी। हालांकि सोशल मीडिया पर विजय के साथ एक लड़की तस्वीर वायरल है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने कैमरा छिपाया था।

दरअसल, लड़की को विजय की गर्लफ्रैंड बताया जा रहा है। विजय उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने पहले OYO रूम में गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया। फिर उसने और उसके दोस्तों ने उसे कैमरा लगाने के लिए ब्लैकमेल किया। घटना का पता चलने पर CM चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *