कोरबा जिले (दीपका)की अवंतिका तिवारी बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव – महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नई दिशा

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। कोरबा जिले (दीपका) की बेटी अवंतिका तिवारी को भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल के द्वारा यह नियुक्ति प्रदान किया गया ।


महिला सशक्तिकरण और जमीनी राजनीति में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महिला भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोरबा की अवंतिका तिवारी इंदिरा फेलोशिप की  राष्ट्रीय प्रवक्ता है हक और पहचान के लिए महिलाओं की  आवाज, भारतीय युवा कांग्रेस की पहल है और इसी दिशा में महिलाओं को जागरूक करने वो पूरे देश में घूम रही है।

अवंतिका तिवारी डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा रही है। उसके पिता एस डी तिवारी एसईसीएल दीपका परियोजना में पदस्थ हैं।

उनकी इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति होने पर प्रदेश भर के कांग्रेसियों में हर्ष है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *