कांग्रेस के डोर टू डोर प्रचार से प्रशांति के पक्ष मे बना माहौल।

दीपका। वार्ड क्रमांक 16 कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी प्रशांति सिंह के डोर टू डोर प्रचार से आज कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस में एक जुटता दिखी। पार्टी की चहेती नेत्री प्रशांति सिंह को जिताने कांग्रेस दीपका के दिग्गज नेतागण एकजुट होकर उनका प्रचार किये.कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला और पार्षद प्रत्याशी प्रशांति सिंह साथ साथ वार्ड की प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं से मिले और वोट करने की अपील किये इस दौरान मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दिए और जिताने का संकल्प लिए। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, दिलीप सिंह, पोशक दास महंत, रसूल खान मनोज महतो देवेंद्र खरे भरत मिश्रा अफजल अली उषा राठौर सुजीत सिंह अनिल जटावर ट्विंकल एंथोनी मनीराम निराला भगवती यादव बॉबी गुप्ता सहित वार्ड की महिलाये व पुरुष उपस्थित थे।

आज निकली जनसंपर्क रैली से पार्षद प्रत्याशी प्रशांति सिंह के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन गया है यहां प्रशांति सिंह का टक्कर सीधे भाजपा से है।

डोर टू डोर प्रचार के दौरान प्रशांति सिंह पार्षद प्रत्याशी एवं अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला के साथ नगर के कांग्रेसजन

इस दौरान कांग्रेस नेताजी प्रशांति सिंह ने कहा कि उनकी जीत जनता की जीत होगी वह वार्ड की सेवा करना चाहती हैं इसलिए पार्षद के पद पर चुनाव लड़ रही हैँ। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि एक बार उन्हें वह मौका देकर देखें वार्ड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का जूनून रखती हैँ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *