कलेक्टोरेट गेट के सामने,टिप टिप बरसा पानी पे युवती ने बनाया रील होगी कार्रवाई।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो आने के बाद एक सामाजिक संस्था ने SDM को ज्ञापन देकर युवती पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

( कालाहीरा न्यूज )

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट गेट के सामने एक युवती ने “टिप टिप बरसा पानी” गाने पर डांस किया,जिसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा.इंटरनेट मीडिया पर वीडियो आने के बाद एक सामाजिक संस्था ने SDM को ज्ञापन देकर युवती पर कार्रवाई करने की मांग की हैं। ज्ञापन में कहा हैं कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक जगहों पर इस तरह का वीडियो शूट करना गलत हैं,इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया हैं और वीडियो हटाने के लिए कहा हैं।साथ ही यह भी कहा हैं कि वीडियो नहीं हटाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।साइबर सेल के अफसरों के मुताबिक यदि कलेक्टोरेट से शिकायत मिलती हैं तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता हैं। साइबर सेल की जांच में पाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी परासर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ हैं।
बता दे कि वीडियो आने के बाद एक सामाजिक संस्था ने एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन देकर युवती पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *