कंचन जोशी का कार्यक्रम आज स्कूल ग्राउंड दीपका में

(कालाहीरा न्यूज)

मनोज महतो

दीपका।छत्तीसगढ़ की जानी-मानी गायिका और कलाकार कंचन जोशी जिन्होंने कई छत्तीसगढ़ी गानों में काम किया है और बेस्ट फीमेल सिंगर के रूप में पुरस्कार जीत चुकी हैं।

आज सार्वजनिक दशहरा एवं दुर्गा उत्सव समिति दीपका के तत्वाधान में कंचन जोशी जी का कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान दीपका मेंआयोजित है, क्षेत्रवासी उक्त आयोजन का आनंद ले सकते हैं। समिति द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ होने का समय रात 8:00 बजे बताया गया है।

छत्तीसगढ़ी गायिका कंचन जोशी छत्तीसगढ़ के एक लोकप्रिय लोक और क्षेत्रीय संगीत कलाकार हैं। रायपुर की रहने वाली कंचन अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं, जिनमें पारंपरिक लोक धुनों का आधुनिक संगीत के साथ शानदार मिश्रण होता है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *