ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » इंडिगो ने बिगाड़ा प्लान: अपनी ही शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन ही नहीं पहुंचे; पार्टी में ऐसे दर्ज हुई मौजूदगी

इंडिगो ने बिगाड़ा प्लान: अपनी ही शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन ही नहीं पहुंचे; पार्टी में ऐसे दर्ज हुई मौजूदगी

(कालाहीरा न्यूज़ )

बंगलूरू। कर्नाटक के हुब्बल्ली में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही शादी की रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सका। इंडिगो की फ्लाइट्स में आई भारी गड़बड़ी ने दूल्हा-दुल्हन के रिसेप्शन को पूरी तरह बिगाड़ दिया और आखिर में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा।

मेघा क्षीरसागर और संगम दास का रिसेप्शन तीन दिसंबर को तय था। लेकिन क्रू संकट की वजह से देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में आई बाधा के कारण दोनों समय पर हुब्बल्ली नहीं पहुंच सके। फ्लाइट लगातार देरी से चल रही थी और आखिरकार चार बजे सुबह कैंसिल कर दी गई। इससे कपल को मजबूरन ऑनलाइन ही रिसेप्शन में जुड़ना पड़ा।

फ्लाइट कैंसिलेशन से बदला पूरा प्लान
दूल्हा-दुल्हन ने भुवनेश्वर-बंगलूरू-हुब्बल्ली रूट की टिकट बुक की थी। वहीं रिश्तेदारों ने भुवनेश्वर मुंबई हुब्बल्ली रूट चुना था। लेकिन दो दिसंबर की सुबह नौ बजे से लेकर तीन दिसंबर सुबह तक कई फ्लाइट्स में लगातार देर होती रही और फिर रद्द हो गईं। इससे कपल के पास रिसेप्शन में पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा।

फिर हुआ ऑनलाइन रिसेप्शन
दुल्हन के पिता अनिल कुमार क्षीरसागर ने स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए तत्काल एक बड़ा स्क्रीन अरेंज किया और कपल को ऑनलाइन रिसेप्शन में शामिल कराया। उन्होंने मेहमानों का स्वागत किया और बताया कि इतने प्रयासों के बावजूद फ्लाइट रद्द होना बड़ा झटका था। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे हालात में यात्रियों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

मेहमानों की मौजूदगी और परिवार की दुविधा
रिसेप्शन के लिए देशभर से मेहमान पहुंचे थे। मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बागलकोट, दावणगेरे और बेलगावी से। अचानक फ्लाइट रद्द होने से परिवार पर बड़ा दबाव आ गया। मेजबान तनाव में थे, क्योंकि मेहमानों को निराश नहीं करना था। ऐसे में ऑनलाइन रिसेप्शन ही एकमात्र विकल्प बचा।

ऑनलाइन हुई रस्में, माता-पिता ने निभाई जिम्मेदारी
हुब्बल्ली के गुजरात भवन में हुई रिसेप्शन में दुल्हन के माता-पिता ने नवविवाहित जोड़े की जगह पर सभी रस्में निभाईं। वहीं भुवनेश्वर में सजे-धजे कपल ने ऑनलाइन उपस्थित होकर मेहमानों का अभिवादन किया। टेक्नोलॉजी की मदद से रिसेप्शन जरूर पूरा हुआ, लेकिन यह दिन हमेशा कपल के लिए यादगार और अनोखा रहेगा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा