Home » ताजा खबरे » भगवान सहस्त्र बाहु की जय घोष, जय कलार का नारा, कर्मा धुमाल झांकी केसाथ कलार समाज ने निकाली शोभायात्रा।

भगवान सहस्त्र बाहु की जय घोष, जय कलार का नारा, कर्मा धुमाल झांकी केसाथ कलार समाज ने निकाली शोभायात्रा।

(कालाहीरा न्यूज़ )

दीपका।जय सहस्रबाहु जय कलार के आसमान में गूँजते जयघोष लहराते विजय ध्वज हाथ में लिए तलवार, बुलेट में होकर सवार होकर शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों को आशीर्वाद देते राज राजेश्वर भगवान सहस्त्र बाहु पीछे शोभायात्रा में नाचते गाते झूमते भक्तों, कल्चुरी कलार वंशजों का समूह शोभायात्रा में नजर आए।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते समाज की नारी शक्तियां।

नगर पालिका दीपका में रविवार की दोपहर कुछ ऐसा ही मनोहारी नजारा नजर आया। जिसने कालाहीरा की नगरी दीपका को ऊर्जा, आस्था एवं उल्लास से सराबोर कर दिया

बुलेट चलाकर रैली की अगवानी करते नारी शक्तियां

झांकी में शामिल सर्वप्रथम बुलेट चलाती समाज की 10 महिलाये और युवतियाँ उसके पीछे कलचुरी समाज की कुल देवी माँ महामाया, नारी स्वाभिमान और त्याग की प्रतिमूर्ति बहादुर कलारिन छत्तीसगढ़ अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य और आकर्षक झाँकिया निकाली गई। उसके बाद महिलाओ की कर्मा नृत्य दल फिर समाज के लोग।पहले महिलाये और बाद मे पुरुष धमाल की धुन मे नाचते गाते जयघोष लगाते माँ समलाई मंदिर दीपका से नगर भ्रमण करते हुवे प्रगति नगर दीपका स्थित स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थल पहुँचे जहां ठीक सामने भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति अनावरण स्थल पर पूजा पाठ करके शोभायात्रा का समापन किया गया।

शोभायात्रा मे न केवल दीपका, कोरबा, कटघोरा, बालको बरपाली हार्दिबाजार वरन पूरे प्रदेश के कलारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दिव्य शोभायात्रा को यादगार बना दिया। भगवान सहस्रबाहु जयंती शोभायात्रा

झांकी छत्तीसगढ़ महतारी मां महामाया और बहादुर कलारिन

एवं स्नेह सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम स्नेह मिलन प्रगतिनगर दीपका में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि कलचुरी वंश का गौरवपूर्ण इतिहास है छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का तुमान और रतनपुर राजधानी रहा है जहां जिसका प्रमाण वंहा जाकर देखा जा सकता है। हाल ही मे इस विषय पर एक शोध हुआ है उन्होंने कहा कि शराब बनाना कभी भी कलांरो का कार्य नहीं रहा है परिस्थिति जन्य कुछ लोग आय अर्जित करने के लिए बेचने का कार्य जरूर करते थे।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा क़ी कलार समाज सदैव अग्रणी रहा है आज उनकी एकता दिख रही है। पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने कहा कि आज का आयोजन जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए ऐतिहासिक आयोजन है इतना भव्य आयोजन आज से पहले कभी नहीं हुआ था पूरा शहर शोभायात्रा देखकर रोमांचित हो गया। एचएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने कहा कि कलार जाति के पूर्वज वर्षों से कटघोरा क्षेत्र में नेतृत्व करते आए हैं और इस समाज ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज राय प्रदेश अध्यक्ष कलचुरी समाज ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं इसे ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक मनोज महतो प्रदेश उपाध्यक्ष हैहैय कलचुरी कलार समाज ने दिया उन्होंने अपनी भाषण में दीपका क्षेत्र मैं स्थित शासकीय अस्पताल को 50 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में उन्नयन करने की मांग की साथ ही समाज के के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग की।
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम कँवर पूर्व विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल,हरीश परसाई कोरबा सांसद प्रतिनिधि, सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना, प्रगतिशील कनौजिया जायसवाल कलार समाज के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्यामू जायसवाल जिलाध्यक्ष हैहह कलचुरी कलार समाज, मनोज महतो ओमप्रकाश प्रदीप जायसवाल जन्मेजय जायसवाल युग नारायण जायसवाल नरेंद्र कश्यप मुकेश जायसवाल पुखराज महतो, शिव जायसवाल, संतोष जायसवाल ज्ञान जायसवाल प्रशांत महतो जमुना प्रसाद घनश्याम काशी यस राजेश डिक्सेना प्रेमचंद जायसवाल सुजीत चौक से सुनील जायसवाल बिना जायसवाल भारत जायसवाल दिनेश जायसवाल राम नारायण जायसवाल उत्कर्ष जायसवाल दिनेश डिक्सेना फनेंद्र लक्ष्मीकांत किशन साहू पुष्पेंद्र, गुलशन जायसवाल कुंती जायसवाल मंजू जायसवाल आरती महतो रेखा जायसवाल प्रीति जायसवाल अल्पना जायसवाल प्रीति जायसवाल मंजू जायसवाल मालती जायसवाल वंदना चौक से सहित भारी संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति रही।
अतिथि के हाथो उत्कृष्ट सम्मान डॉ रामगोपाल कश्यप कटघोरा को वैज्ञानिक के रुप मे दिया गया। वंही छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार कीर्ति प्रकाश जायसवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वरी जायसवाल ने की एवं आभार प्रदर्शन भवनेंद्र डहरवाल ने किया कार्यक्रम को राजेंद्र जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
भगवान सहस्त्र बाहु की हुई महाआरती एवं शंखनाद
कार्यक्रम के शुभारंभ एवं संध्या काल टीम चरक के द्वारा भव्य शंखनाद आरती का आयोजन किया गया जो अत्यंत आकर्षक मनमोहक था गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित था।
स्वास्थ्य मंत्री ने 50 बिस्तर अस्पताल की की घोषणा समाज का भवन के लिए दिया 25 लाख
जायसवाल समाज के कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जयसवाल समाज की मांग पर दीपिका स्थित सामुदायिक अस्पताल को 20 बिस्तर से 50 बिस्तर करने की घोषणा की साथ ही सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए की भी घोषणा की गई।

भगवान सहस्त्र बाहु की शंखनाद आरती टीम चरक दीपका द्वारा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गांव से राष्ट्र तक गौरव की गाथा डॉ.राजय कुमार बने देवांगन समाज के पहले संस्कृत पीएचडी

(कालाहीरा न्यूज़) ग्राम कछार से राष्ट्रीय गौरव: डॉ. राजय कुमार ने संस्कृत में पीएचडी हासिल कर किया देवांगन समाज का