ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट… अब बक्सर शहर तक जाएगी ट्रेन, स्टॉपेज में भी बदलाव।

बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट… अब बक्सर शहर तक जाएगी ट्रेन, स्टॉपेज में भी बदलाव।

(कालाहीरा न्यूज़ )

✍️मनोज महतो

बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22843/22844) का विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन बक्सर स्टेशन तक जाएगी। 10 अक्टूबर से बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस बक्सर तक जाएगी।

 

  • बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया गया है
  • पटना की जगह अब यह ट्रेन बक्सर स्टेशन तक जाएगी
  • छह स्टेशनों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा

बिलासपुर। बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22843/22844) का विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन बक्सर स्टेशन तक जाएगी।

10 अक्टूबर से बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस बक्सर तक जाएगी। वहीं, 11 अक्टूबर से पटना से रवाना होने वाली 22844 पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बक्सर रेलवे स्टेशन से चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

पटना-बक्सर के बीच छह स्टेशनों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। रेलवे ने दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया, रघुनाथपुर और डुमरांव स्टेशनों पर ट्रेन को वाणिज्यक ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने इन स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय भी जारी कर दिया है। इसके तहत बिलासपुर से यह ट्रेन 20:30 बजे छूटेगी। पटना 13:48 बजे, दानापुर 14:11 बजे, बिहटा 14:29 बजे, आरा 14:50 बजे, बिहिया 15:09 बजे, रघुनाथपुर 15:23 बजे, डुमरांव 15:38 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बक्सर स्टेशन पर यह ट्रेन 16:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बक्सर से 21:35 बजे रवाना होगी और पटना रात 12:03 बजे पहुंचेगी।

 

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा