मध्य प्रदेश चित्रकूट के पास सड़क हादसे में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा व उनकी मां की मौत

(कालाहीरा न्यूज)

✍️मनोज महतो

दीपका।गेवरा के कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपनी मां और मौसा जी के साथ कार से पंजाब जा रहे थे। हादसे में अमन बाजवा और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मौसा जी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमन बाजवा अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही कोयलांचल क्षेत्र कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई। गेवरा–दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक एसोसिएशन और कोयला व्यवसायियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *