ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » एसईसीएल का लोहा कबाड़ में बेचने वाले 4कर्मचारी निलंबित। सतर्कता विभाग की त्वरित कार्यवाही

एसईसीएल का लोहा कबाड़ में बेचने वाले 4कर्मचारी निलंबित। सतर्कता विभाग की त्वरित कार्यवाही

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा क्षेत्र के 4 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

कोरबा। एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की संपत्ति की चोरी में संलिप्त कर्मियों की पहचान की है।

Secl का लोहा कबाड़ के पास खपाते कर्मचारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी।

सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित गाड़ियों की संख्या के आधार पर जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान की।

कोरबा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए गए 4 कर्मियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की है।

एसईसीएल प्रबंधन कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाता है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की किसी भी अनियमितता या भ्रष्टाचार को कड़े स्तर पर निपटाया जाएगा।

विदित हो कि इससे पहले एसईसीएल की कॉलोनियों में अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर भी सतर्कता विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी।
इसके साथ ही प्रोजेक्ट डिजीकोल के अंतर्गत आधुनिक सेंसर तकनीक से डीजल चोरी जैसी गतिविधियों पर भी लगाम लगाने की दिशा में पहल की है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines