दीपका पुलिस की कार्रवाई, 17लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार।

(कालाहीरा न्यूज)

➡️नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की कार्यवाही

➡️ 17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने के बर्तन किया गया जप्त

➡️ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में ।

दीपका।दीपका पुलिस ने आज जिला पुलिस कोरबा द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। सुरेश कुमार जायसवाल उर्फ  आबा पिता सरजू प्रसाद जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी कराकछार थाना दिपका

    मुखबिर सूचना के आधार पर केराकछार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल द्वारा अपने घर के पीछे कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया तथा शराब बनाने वाले भट्ठा और महुआ पास को नष्ट किया गया एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखें 17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है जिसे ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया जाएगा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *