ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » ताजा खबरे » राजधानी में ड्रग्स पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, रसूखदारों के रिश्तेदार बचे

राजधानी में ड्रग्स पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, रसूखदारों के रिश्तेदार बचे

  • नशे के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई,
  • रसूखदारों पर मेहरबानी से उठे सवाल,
  • आरोपी चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर समेत तैफीउद्दीन गिरफ्तार,

(कालाहीरा न्यूज)

रायपुर। सोशल मीडिया पर ड्रग्स का नशा करते युवक-युवतियों के वायरल वीडियो के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो में स्पष्ट रूप से ड्रग्स का सेवन करते दिख रहे कुल चार आरोपियों के खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये के बाउंड ओवर नोटिस जारी किए गए हैं।

वायरल वीडियो में कुछ युवकों के साथ रसूखदार नेताओं और प्रतिष्ठित कारोबारियों के रिश्तेदार भी नशा करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार किया है लेकिन उसके खिलाफ भी हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पैडलर रसूखदारों और उनके परिजनों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था।  वायरल वीडियो में कुछ युवकों के साथ रसूखदार नेताओं और प्रतिष्ठित कारोबारियों के रिश्तेदार भी नशा करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार किया है लेकिन उसके खिलाफ भी हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पैडलर रसूखदारों और उनके परिजनों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा