ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके बेटे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, से मिलकर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे अस्पताल

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन के सभी प्रशंसकों के साथ हैं।”

राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे और उन्होंने अपने जीवन को उनके अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष में समर्पित किया। झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, सोरेन जी ने उनके हक और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं”

पार्थिव देह ले जाई गई रांची,अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी होगा जल्द घोषित

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे रांची लाया जाएगा। झारखंड सरकार ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि, अंतिम संस्कार का स्थान और समय अभी तक तय नहीं हुआ है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर