जेल से भागे 4 कैदी, चारों पर रेप और POCSO का मुकदमा चल रहा था।

(कालाहीरा न्यूज)

CCTV में चारों कैदी 25 फीट ऊंची दीवार को रस्सी के सहारे चढ़कर भागते नजर आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बलात्कार और पोक्सो एक्ट (POCSO) के आरोपों में बंद चार कैदी जेल से भाग गए. ये सभी विचाराधीन कैदी थे जो जेल अब फरार हो गए हैं.।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चारों ने जेल के अंदर बनी एक गौशाला की दीवार के सहारे दोपहर 3 से 4 बजे के बीच भागने की योजना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप रहे हैं।

फरार कैदियों की पहचान दशरथ सिदार (19), चंद्रशेखर राठिया (20), राजा कंवर (22) और सर्ना सिंकु (26) के रूप में हुई है।अधिकारियों ने बताया कि ये सभी बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में विचाराधीन थे. चंद्रशेखर राठिया रायगढ़ का रहने वाला है, जबकि बाकी तीनों कोरबा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल की है जिसमें चारों कैदी 25 फीट ऊंची दीवार को रस्सी के सहारे चढ़कर भागते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *