किसानों के प्रिय नेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर दीपका में श्रद्धांजलि सभा।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा ।गांधीवादी विचारधारा, सादा जीवन उच्च विचार जैसी बातों को अपने जीवन में उतारने वाले स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की आज 44वीं पुण्यतिथ है. प्रदेश के सबसे ऊंचे मिनीमाता बांगो बांध के स्वप्न दृष्टा के तौर पर भी स्व. बिसाहूदास को याद किया जाता है, जो अविभाजित मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के सबसे सफल विधायकों में से एक थे. उनकी मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को पुत्र डॉ चरणदास महंत ने आगे बढ़ाया. जो छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष हैं।

स्व.महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपिका ने उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया।

नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाजू में स्थित उनकी प्रतिमा पर आज सर्वप्रथम मलार्पणकर उन्हें नमन किया गया एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक-एक कर उनकी उपलब्धियां को बयान किया। संबोधित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर अहमद, पोशक  दास महंत रजनीश तिवारी, विशाल शुक्ला, सूरज दास मानिकपुरी शामिल है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ एम सी रजवाड़े, प्रशांति सिंह, मनोज महतो, श्रीदेवी नायर,तारकेश्वर मिश्रा, अफजल अली, फैय्याज अंसारी सत्मसीह, गोपाल यादव, कमलेश जायसवाल, रोशन निर्मलकर, विनोद कर्ष,पार्षद रामजय सिंह, हर्षित देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *