खौलते पानी में गिरी 3 साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। कोरबा के सीतामढ़ी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 3 साल की मासूम दिव्या की मौत हो गई। दिव्या अपने घर में खौलते पानी में गिर गई थी, जिससे उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया था। इलाज के दौरान दिव्या ने दम तोड़ दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब दिव्या की मां चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रखकर किसी अन्य काम में व्यस्त हो गई। पानी खौल रहा था, और दिव्या खेलते-खेलते वहां पहुंच गई और हड़बड़ाहट में खौलते पानी में गिर गई।

दिव्या को गंभीर अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान दिव्या ने दम तोड़ दिया। दिव्या की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिव्या के पिता रामकृष्ण पटेल और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी शोक जताया है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *