(कालाहीरा न्यूज)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सिम्स ऑडिटोरियम बिलासपुर में आज कल्चुरी वंश गौरव अलंकरण 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश भर के कलार समाज के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों दसवीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों को कल्चुरी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।

प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया कलार समाज के दो सदस्यों मनोज महतो एवं प्रशांत महतो को उक्त कार्यक्रम में कल्चुरी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।

श्री मनोज महतो हैहय क्षत्रीय कल्चुरी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष है, दो बार प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के महासचिव एवं सचिव रह चुके है उन्हें प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वरिष्ठ जनों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराने एवं बस व अन्य साधनों से लगभग 100 सामाजिक सदस्यों को महाकुंभ स्नान करने जैसे पुनीत कार्य के लिए सम्मानित किया गया ज्ञात होगी महाकुंभ के दौरान लोग स्वयं के साधनों से अपने घर परिवार के सदस्यों को लेकर जाने में डर रहे थे वहीं श्री महतो ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारी संख्या में लोगों को सकुशल कुंभ स्नान कराया।

श्री प्रशांत महतो स्व चंद्रभूषण महतो के पुत्र है महज़ 22 वर्ष की उम्र में चरामेति फाउंडेशन की नींव 2015 में रखी और शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और मानवता के लिए समर्पित संस्था बनाई जो छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी अपनी सेवाए दे रही है, इनके फाउंडेशन की 21 परियोजनाएं संचालित है मुख्य बात यह है की विगत 10 वर्षों में शासन से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं लिया है
मुख्य रूप से बिलासपुर रायपुर और कोरबा में मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन देना, पेट्रोल दरों में एंबुलेंस सेवाप्रदान करना, बीहड़ अंचलों में कपड़े, कंबल, आजीविका के सामग्री उपलब्ध कराना।
कोरोना काल में जब त्राहि त्राहि मची हुई थी तब इस फाउंडेशन के कार्यकर्ता आमजनों और अस्पतालों में जाकर भोजन पहुँचा रहे थे, रक्तदान और प्लाज़्मा आदि की व्यवस्था कर रहे थे, ऑक्सीजन सिलेंडर, कॉन्सेंट्रेटर, होम आइसोलेशन किट व दवाई आदि का इंतज़ाम कर रही थी, इनके द्वारा टोल फ्री नंबर जारी का सभी को उचित व्यवस्था का संपर्क और शासन के सेंटरो तक पहुँचने का मार्गदर्शन भी दिया गया था, इनके फाउंडेशन के द्वारा 35 से ज़्यादा कोरोना ग्रसित शवों का अंतिम संस्कार भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हैहय क्षत्रीय कल्चुरी कलार समाज, डडसेना कलार समाज सकेत पथरिया ,, छत्तीसगढ़ कलार महासभा एवं प्रगतिशील कन्नौजिया कलार समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारी मनोज राय अध्यक्ष, मनोज महतो उपाध्यक्ष, शरद कौशिक महामंत्री, किशन साव युवा अध्यक्ष हैहय कल्चुरी समाज,,विजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष कलार महासभा, अशोक जायसवाल, दिनेश जायसवाल, युवराज सिंहा, पूर्व अध्यक्ष देव कौशिक,जितेंद्र जायसवाल अध्यक्ष, महेंद्र महतो सचिव,शिव जायसवाल उपा. बीना जायसवाल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, गजेन्द्र कौशिक प्रभारीयुवाप्रकोष्ठ,.हेमलता जायसवाल बिलासपुर, मनोज पाराशर कोरबा, कामता जायसवाल ,आरती महतो दीपका आदि उपस्थित थी।।
