पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु एवं उद्योगपति वीर सेन सिंधु की माता का निधन,पैतृक गांव में  हुआ अंतिम संस्कार।

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेशवरी देवी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार  21 जून को  प्रातः 10:00 बजे पैतृक गांव खांडा खेड़ी में हो गया। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर दी।

कैप्टन अभिमन्यु ने एक्स पर डाले पोस्ट में लिखा कि अत्यंत दुःखद सूचना! बड़े ही भारी मन से सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी पूज्य माता परमेशवरी देवी जी ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर, आज ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं। उनका प्रेम, स्नेह, त्याग और उच्च संस्कार परिवार व समाज के बीच सदैव अमिट रहेंगे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी, पर उनकी दी हुई सीख और आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहेंगे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *