कुसमुंडा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: रायपुर में मेडिकल की कर रही थी पढ़ाई…

(कालाहीरा न्यूज़)

कोरबा।कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *