ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » महिला डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थी पदस्थ

महिला डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थी पदस्थ 

(कालाहीरा न्यूज़ )

मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ एक महिला चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला चिकित्सक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने घर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था जहां उनकी मौत हो गई। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक दीपमाला सिंह ठाकुर (33 वर्ष) पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव 24 मई को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी, तभी मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद लगभग आधे घंटे में राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। देर रात लगभग 1 बजे के आसपास उनकी अस्पताल में मौत हो गई। वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ थीं।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर