ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » नई दुल्हन 9लाख का जेवर लेकर हुई फरार, कुछ माह पहले हुई थी शादी।

नई दुल्हन 9लाख का जेवर लेकर हुई फरार, कुछ माह पहले हुई थी शादी।

(कालाहीरा न्यूज़)

कोरबा। कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई।

खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई। वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ।

घर से जेवरात और कैश लेकर हुई फरार

समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए, तब वह घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए। वहां खुशबू के पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है। उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे।


चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines