ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » वाटरपार्क मे हादसा :13 वर्षीय बालक की वेव पुल मे डूबने से मौत।

वाटरपार्क मे हादसा :13 वर्षीय बालक की वेव पुल मे डूबने से मौत।

(कालाहीरा न्यूज़ )

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित आमगांव से परिजनों के साथ राजनांदगांव के इंदामरा स्थित एक्वा विलेज वाटर पार्क में नहाने आये एक 13 वर्षीय बालक की शुक्रवार को डूबने से मौत का मामला सामने आया है पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक बालक अंशुल भंडारकर अपनी मां, मौसी और भाई के साथ एक्वा विलेज वाटर पार्क आया था।

एक्वा विलेज वाटर पार्क में बालक के डूबने से मौत के मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बालक अपने परिजनो के साथ वाटर पार्क में पहुंचा था । इस दौरान सभी चेंजिंग रुम में कपड़े बदलने गए थे। मृतक बालक सबसे पहले निकलकर वाटर पार्क में स्थित वेव पुल में जा पहुंचा, जहां पांच मिनट का वेव मूवमेंट जारी था। इसी दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई। लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मृतक बालक मानसिक रूप से कमजोर था । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक अंशुल भंडारकर के पिता दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ में सूबेदार के पद पर पदस्थ है। इंदामरा स्थित एक्वा विलेज वाटर पार्क में सैकड़ो की संख्या में लोग आते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आता है । इसके चलते उक्त हादसा होना बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा