ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्षमनोज शर्मा के स्थान पर हुई नियुक्ति।

गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्षमनोज शर्मा के स्थान पर हुई नियुक्ति।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा दीपका।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने आदेश जारी कर श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपका निवासी मनोज शर्मा के पास थी। श्री मोदी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनदीश रामु रोहरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला इकाई को भी भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि गोपाल मोदी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines