ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

(कालाहीरा न्यूज़ )

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने मायके में टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें वो अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवार वालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। वहीं, सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, अमाली गांव की रहने वाली लक्ष्मी भैना (23) की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दुआस भैना के साथ हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए।

शादी के बाद मायके आई थी युवती, पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट में लगाई फांसी।

पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट में लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि, रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। वो घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए, जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

आनन-फानन में परिजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर