बिलासपुर में ढहाए जाएंगे 300 मकान, 80 फीट चौड़ी होगी सड़क

(कालाहीरा न्यूज़)

बिलासपुर में मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक निगम ने अवैध कब्जा हटाने के लिए सर्वे और सीमांकन कराया है। करीब 2.25 किलोमीटर सड़क के लिए 300 मकान ढहाए जाएंगे।

(कालाहीरा न्यूज़)

बिलासपुर। बिलासपुर मे राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक से शनिचरी रपटा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन ने सड़क किनारे बने 127 दुकान और 23 मकानों को ढहाने के बाद इस दिशा में काम भी शुरु कर दिया है। वहीं सड़क निर्माण में बाधा बन रही करीब 300 मकानों को भी ढहाया जाएगा।

ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान

पहले चरण में यहां 80 लाख रुपए का काम होगा। इसके लिए निगम ने साल भर पहले ही टेंडर जारी कर दिया था। अवैध कब्जा होने के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। सड़क चौड़ी होने के बाद अब सरकंडा इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने नगर निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए मानसी लॉज से शनिचरी रपटा तक के सड़क निर्माण को मंजूरी देते हुए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की

प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इसके बाद नगर निगम आगे की कार्य योजना तैयार कर चौड़ीकरण और सड़क निर्माण करेगा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *