ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » बड़ा हादसा 6 की मौत : कुल्लू के मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

बड़ा हादसा 6 की मौत : कुल्लू के मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

(कालाहीरा न्यूज़)

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कई गाड़ियों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ी की चपेट में आने से गाड़ियों में सवार कई लोग दब गए है। कुल्लू एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है। बताया जा रहा है कि दबे हुए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला भी मौके की ओर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया।

जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो सवार और तीन पर्यटक, जो कि मौके पर मौजूद थे दब गए। फिलहाल मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। एडीएम कूल्लू अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से गिरा मलबा हटाया जा रहा

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भूस्खलन के कारण विशाल पेड़ गिर गया। उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया जिसकी चपेट में लोग आ गये। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है। जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं, प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा