मना करने के बावजूद दुकान मे बिक रहा था मुखौटा, पुलिस ने जब्त किया 2700 मुखौटा।

(कालाहीरा न्यूज़ )

दीपका।होली पर्व के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा, महिला सम्मान और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखौटों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए दीपका थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही दुकानदारों को मुखौटे बेचने से मना किया गया था, लेकिन आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 दुकानों से 2700 से अधिक मुखौटे जप्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुखौटे पहनकर असामाजिक तत्वों द्वारा लूट, छीना-झपटी, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देने की संभावना रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से दीपका क्षेत्र में दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *