ब्रेकिंग
बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला! डीएवी कुसमुंडा में खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, देखें पहले दिन कौन रहा ‘सिकंदर’ देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान?
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं उपाध्यक्ष चुनाव 10 मार्च को।

कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं उपाध्यक्ष चुनाव 10 मार्च को।

(कालाहीरा न्यूज़ )

दीपका।नगर पालिका परिषद दीपका का प्रथम सम्मेलन 10 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न होगा। इसकी अधिसूचना कार्यालय से जारी की जाएगी।
नगर पालिका दीपका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका के निर्वाचित पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण 30 दिवस की भीतर अनिवार्य होता है, जिसे निर्धारित अवधि में पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “प्रथम सम्मेलन के दौरान जिन पार्षदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, वे शपथ लेंगे, साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष का निर्वाचन विधि सम्मत रूप से संपन्न कराया जाएगा।”
गौरतलब है कि 2 मार्च 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका प्रांगण में संपन्न हुआ था। अब 10 मार्च को होने वाले प्रथम सम्मेलन में शेष पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा और नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला! डीएवी कुसमुंडा में खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, देखें पहले दिन कौन रहा ‘सिकंदर’

(कालाहीरा  न्यूज) कुसमुंडा। आसमान से बरसते पानी और झमाझम बारिश के बीच डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कुसमुंडा के खेल मैदान