ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » महाकुंभ से मनोज महतो की रिपोर्ट :7 करोड़ से अधिक रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग बना प्रमुख आकर्षण केंद्र।

महाकुंभ से मनोज महतो की रिपोर्ट :7 करोड़ से अधिक रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग बना प्रमुख आकर्षण केंद्र।

(कालाहीरा न्यूज़)

महाकुंभ प्रयागराज से काला हीरा की ग्राउंड रिपोर्ट

पौष पूर्णिमा से आरंभ शिव साधना 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगी। स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी मौनी बाबा का शिविर सेक्टर-छह में नागवासुकि मंदिर के पास लगाया गया है। इसमें भगवान शिव के 11 करोड़ पंचाक्षर मंत्रों का जाप किया जा रहा है। शिविर में पांच करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष से द्वादश शिवलिंग का स्वरूप बनाया गया है। वहीं 11 हजार त्रिशूल से शिविर शिवमय हो गया है।

मौनी बाबा ने बताया कि पूरी तरह से रुद्राक्ष से बनी यह शिव नगरी दुनिया की एक अनोखी नगरी है, जहां छह शिवलिंग दक्षिण और छह उत्तर की ओर उन्मुख हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में एकमात्र दक्षिण मुखी शिवलिंग महाकाल शिवलिंग है।
परिसर का दृश्य
शिव नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग दूर-दूर से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. महाकुंभ के सेक्टर 6 में बने हर ज्योतिर्लिंग 11 फीट ऊंचा, 9 फीट चौड़ा और 7 फीट मोटा है, जिसके चारों ओर 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की माला लिपटी हुई है. ये मालाएं 10,000 गांवों में घूमकर और मांगकर एकत्र की गई हैं।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines