दीपका मे एक ही घर से कांग्रेस और भाजपा के पार्षद, भाभी भाजपा तो देवर कांग्रेस से जीते।

कालाहीरा लोकतंत्र उत्सव दीपका 

✍️मनोज महतो

(कालाहीरा न्यूज़)

दीपका। दीपका में एक ऐसा परिवार है जहां एक ही घर के तीन सदस्य चुनाव मैदान में थे एक भाजपा दूसरा कांग्रेस तो तीसरा निर्दलीय।
और मजे की बात यह है कि दोनों पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले दोनों प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीत गए हैं इन दोनों वार्डो में चुनाव जीतना इतना आसान भी नहीं था कड़ी टक्कर थी इन वार्डो में फिर भी इन्होंने अपनी लोकप्रियता और दमखम  से चुनाव जीत लिया है।
  हम बात कर रहे हैं नगर पालिका परिषद दीपका मुख्य बस्ती में निवासरत युपनारायण जायसवाल के घर का प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के पूर्व अध्यक्ष यूपनारायण जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र वधु कमला अशोक जायसवाल वार्ड क्रमांक पांच से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ रही थी। वंही वार्ड क्रमांक 6से सुनीता रोहित जायसवाल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी वार्ड क्रमांक एक पर कमलेश जायसवाल कांग्रेस से प्रत्याशी थे।
  वार्ड क्रमांक 1 से कमलेश जायसवाल कांग्रेस के पार्षद के रूप में चुनाव जीत चुके हैं वही सुनीता रोहित जायसवाल वार्ड क्रमांक 6 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के रूप में चुनाव जीत चुके हैं इस वार्ड में रोहित जायसवाल दो बार पूर्व में पार्षद रह चुके हैं यह उनकी तीसरी जीत है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *