मिशाल बनीं उमा दुबे, घर मे ही खिला दिया तालाब का फूल।

(कालाहीरा न्यूज )

दीपका।B1/74, ऊर्जा नगर निवासी उमा दुबे (पति अनूप दुबे) ने एक अनूठी मिसाल कायम की है। आमतौर पर कमल के फूल को केवल सरोवर या तालाब में ही खिलते देखा जाता है, लेकिन उमा दुबे ने इस धारणा को बदल दिया। उन्होंने अपने घर पर ही कमल के फूल को सफलतापूर्वक उगाया और उसे खिलते हुए देख, बागवानी के प्रति एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

जैसा उमा दुबे ने एस.डी तिवारी जी क़ो बताया।

उनका यह प्रयास न केवल बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि थोड़े से प्रयास से हम अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। उमा दुबे का यह कार्य उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है जो अपने घरों में हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उनका यह प्रयोग यह संदेश देता है कि यदि हम अपने घरों में थोड़ा समय बागवानी को दें, तो न केवल हमारा पर्यावरण सुधरेगा बल्कि हमारे जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

(लेखक दीपका वेलफेयर कमेटी के सदस्य है)

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *