Home » ताजा खबरे » दीपका चुनाव विशेष: 5अध्यक्ष और 60 पार्षद प्रत्याशियों के बीच मुकाबला।

दीपका चुनाव विशेष: 5अध्यक्ष और 60 पार्षद प्रत्याशियों के बीच मुकाबला।

कालाहीरा लोकतंत्र उत्सव दीपका 

✍️मनोज महतो

दीपका। दीपका नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष के पांच और पार्षद के कुल 60 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
जिसमें 8वार्ड में पार्षद पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के ही प्रत्याशी मैदान में है, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अब भाजपा कांग्रेस के अलावा बसपा आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान पर हैं।
वर्तमानमे जो रुझान मिल रही है उसके मुताबिक अभी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है लेकिन आने वाले दिनों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना बन रही है।
वार्डों में है जबरदस्त टक्कर
वार्ड क्रमांक एक में भाजपा ने समारू राम कसेर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
वहीं कांग्रेस ने कमलेश जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है कमलेश जायसवाल विगत चुनाव में जीतते जीतते रह गए थे।
आम आदमी पार्टी ने अनमोल गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है वही बहुजन समाज पार्टी ने शंकर लाल श्रीवास को, एक निर्दलीय प्रत्याशी सोनबती यादव भी  मैदान पर हैं जो कुलर छाप पर चुनाव लड़ रही है।
यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है लेकिन निर्दलीय और बसपा आम आदमी पार्टी मिलकर इनका गणित बिगाड़ने में कामयाब होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
वार्ड क्रमांक 2 की बात करें तो नगर पालिका दीपिका की सियासी संग्राम यही देखने को मिलता है यह वह वार्ड है जिसने दो दो नगर पालिका अध्यक्ष दिए हैं पहले मनोज शर्मा इसी वार्ड से आते हैं वही संतोषी दीवान भी इसी वार्ड की हैं इस वार्ड में कांग्रेस ने स्थानीय प्रत्याशी राम जय सिंह को मैदान पर उतारा है वहीं भाजपा ने युवा नेता संतोष सिंह पर दांव खेला है।
रंजीत कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान पर इस वार्ड से उतरे हैं उन्हें सिलाई मशीन छाप मिला है।
इस वार्ड में कब कौन किस पर भारी हो जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे का टक्कर है।
वार्ड क्रमांक 3 की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के सिर्फ दो ही प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं लक्ष्मी प्रजापति नए चेहरा कांग्रेस के तरफ से और संगीता साहू भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं।
वार्ड क्रमांक 4 में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है यहां सरस्वती कंवर कांग्रेस से हैं और सविता कंवर भाजपा।
वार्ड क्रमांक 5 मे पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं भाजपा से ज्योति तिवारी कांग्रेस से रंजू देवी सिंह बसपा से रेखा देवी आम आदमी पार्टी से सरिता देवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सिलाई मशीन छाप पर श्रीमती कमला अशोक जायसवाल चुनाव लड़ रही हैं।
वार्ड क्रमांक 6 में 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं इसमें कांति देवी आम आदमी पार्टी से मंजूषा देवी कांग्रेस से और सुनीता रोहित जायसवाल भारतीय जनता पार्टी से, यहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे का टक्कर है सुनीता जायसवाल पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल की पत्नी है जिन्हें काफी मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।
वार्ड क्रमांक 7 कृष्णा नगर इस वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं जिसमें मीना थापा कांग्रेस शिवकुमारी कुशवाहा बसपा आशा गुप्ता बीजेपी स्वाति गुप्ता आप और शांति देवी राजपूत एवं जगत जननी श्रीवास निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान पर हैं।
वार्ड क्रमांक 8 से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। यहां भाजपा से परेड़ा जी पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है यहां गया प्रसाद चंद्रा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं जो पूर्व पार्षद रह चुके हैं वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता सुजीत सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है यह वार्ड पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. बुगल दुबे जी का निवास क्षेत्र है और भाजपा के कद्दावर नेता ज्योति नंद दुबे जी के अत्यंत निकटवर्ती प्रत्याशी है सुजीत सिंह
वार्ड क्रमांक 10 में कुल तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं कांग्रेस से पूर्णिमा पाटले बहुजन समाज पार्टी से राघव और भाजपा से संतोष निराला यहां कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है।
शेष वार्ड की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए काला हीरा न्यूज़……

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोरबा। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप, महिला की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज।

(कालाहीरा न्यूज़) कोरबा। जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप