Budget 2025: निर्मला ताई ने तो मौज करा दी, 12 लाख की कमाई फ्री.. 24 के बाद 30% ही लगेगा टैक्स

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश कर दिया है. आम जनता से लेकर कॉर्पोरेट जगत को भी इस बजट का से इंतजार रहा I सरकार की तरफ से महंगाई और टैक्स के साथ-साथ मिडिल क्लास के भी कई ऐलान किए गएI सबसे बड़ा ऐलान नए टैक्स स्लैब को लेकर रहा जिसे बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया हैI

 

  (कालाहीरा न्यूज)

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश कर दिया है. 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश हुआ है. आम जनता से लेकर कॉर्पोरेट जगत को भी इस बजट का इंतजार रहा. सरकार की तरफ से महंगाई और टैक्स के साथ-साथ मिडिल क्लास के भी कई ऐलान किए गए हैं. इस साल का बजट भी पिछले तीन सालों की तरह पेपर लेस है यानि कि ब्रीफकेस को लाल कपड़े में लपेटकर वित्त मंत्री संसद पहुंची हैं. सबसे बड़ा ऐलान नए टैक्स स्लैब को लेकर रहा जिसे बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया है. सीतारमण ने ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं है. यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत की गई है. इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था. स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपये ही रखा गया है. अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा. वहीं 75 हजार रुपये तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट होगी. साथ ही 15-20 लाख की आय पर 20% का टैक्‍स होगा. 8-12 लाख की आय पर 10 आयकर होगा.
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *