दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने युवा नेता विशाल शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
राजीव भवन रायपुर में चली बैठक में भारी विचार मंथन के बाद देर रात नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की गई ।दीपका पालिका से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विशाल शुक्ला का सिंगल नाम भेजा था जबकि रायपुर में तीन नामों पर मंथन चल रहा था अन्ततः विशाल शुक्ला पर पार्टी ने भरोसा जताया है।






