ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » दीपका » कर्ज के बोझ ने ली पति-पत्नी की जान, शादी के छब्बीसवें सालगिरह पर शादी का जोड़ा पहन कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कर्ज के बोझ ने ली पति-पत्नी की जान, शादी के छब्बीसवें सालगिरह पर शादी का जोड़ा पहन कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(कालाहीरा न्यूज़)

नागपुर। नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज में डूबे पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। दोनों को कोई संतान भी नहीं था। इस जोड़े ने अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए उस तारीख को चुना, जिस दिन उनकी शादी हुई थी। पति-पत्नी ने शादी के जोड़े पहनकर आत्महत्या की है। दिल को झकझोर देने वाली घटना यह सोमवार को मार्टिननगर इलाके में घटी। आत्महत्या करने वाले दंपति के नाम जेरिल उर्फ टोनी ऑस्कर मोनक्रीप (उम्र 54) और एनी जेरिल मोनक्रीप (उम्र 45) हैं। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे का कारण बताया। पुलिस के अनुसार, जेरिल और एनी एक मिलनसार दंपति थे। जेरिल एक होटल में शेफ का काम कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थी। उनके दिल में दुख इस बात का था कि शादी के 25 साल बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हुई था।
उनका जीवन सुचारू रूप से चल रहा था। वे स्वयं को खुश रखने की हर कोशिश करते थे। इस बीच, जेरिल की नौकरी चली गयी। वे इस आशा में जी रहे थे कि जल्द ही उन्हें नौकरी मिल जायेगी। वे कर्ज लेकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे थे। 6 जनवरी को उनकी शादी की 26वीं सालगिरह थी। उन्होंने इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया। दोनों बाहर गए। बाहर खाना खाया। मित्र और रिश्तेदार पूरे दिन टोनी और एनी को शुभकामनाएं देते रहे। उन्होंने अधिकांश को जवाब भी दिया। उसी दिन अचानक संदेशों का जवाब देना उन्होंने बंद कर दिया। रिश्तेदारों को लगा कि शायद वह थके होंगे या फिर सो रहे होंगे। मंगलवार की सुबह आठ-नौ बजे थे। उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों को शक होने लगा। पड़ोसियों ने खिड़की खोलकर घर के अंदर झांका तो सामने का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। दोनों फांसी के फंदे से लटके पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। शाम को वे दोनों टहलने के लिए बाहर गए। उन्होंने इस खुशी के पल को कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने इसे अपने रिश्तेदारों के साथ साझा किया। रात को उन्होंने ऐसे कपड़े पहने जैसे कि वे शादी के कपड़े पहने हों और फिर उन्होंने एक साथ आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने से पहले टोनी और एनी ने एक वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह बताई। उन्होंने इस वीडियो को व्हाट्सऐप पर अपने स्टेटस पर डाल दिया। एनी ने अपने वीडियो में अपने सभी रिश्तेदारों को यह बात समझाने की कोशिश की है। वह कहते हैं, हर किसी का परिवार और परिस्थिति अलग-अलग होती है। हमारा भी अलग है। एनी ने इस वीडियो में कहा है कि हमारे बाद सभी लोग खुशी से रहें। शादी करें और अपने बच्चों का ख्याल रखें।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर