पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज शर्मा बने भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष।

कोरबा(दीपका) पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के  अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके दीपका के मनोज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मनोज शर्मा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होते ही उनके समर्थकों में ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी में हर्ष का माहौल है मनोज शर्मा को यह दायित्व उनके कुशल नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता के बतौर मिलीं है।
पार्टी ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

भाजपा में निभाई गई जिम्मेदारियां और योगदान ने उन्हें इस शिखर पर पहुंचाया है, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा जिला कोरबा प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख (आरएसएस) मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल (06 वर्षों तक) पार्षद (पीआईसी), नगर पालिका परिषद दीपका अपने राजनीतिक कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1996 से 2003 तक ग्राम पंचायत दीपका में दो बार निर्विरोध निर्वाचित होकर पंच बने थे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *