ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » बसपा पार्षद के उम्मीदों पर पानी फिरा,नहीं लड़ पाएंगे दोनों वार्डो से चुनाव।

बसपा पार्षद के उम्मीदों पर पानी फिरा,नहीं लड़ पाएंगे दोनों वार्डो से चुनाव।

(कालाहीरा न्यूज़)

दीपका। नगर पालिका परिषद दीपिका के 21 वार्डो के आरक्षण के बाद इकलौता बसपा पार्षद अब अपने ही वार्ड क्रमांक 5 से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे साथ ही वार्ड क्रमांक 6 से भी उनकी चुनाव लड़ने की तैयारी पर आरक्षण ने पानी फेर दिया।
इसी तरह इन दोनों वार्डो के भाजपा के प्रमुख दावेदार रोहित जायसवाल को भी अब इन वार्डो में मौका नहीं मिलेगा।
इन दोनों वार्डो पर जीत हासिल करने अब इन प्रत्याशियों को डमी कैंडिडेट उतारने पड़ेंगे बसपा पार्षद राकेश सिंह उर्फ छोटू सिंह और रोहित जायसवाल अगर इन दोनों वार्डो में अपनी बेहतर छवि और किए गए कार्यों का प्रतिफल पाना चाहेंगे तो इन्हें अपने घर के महिला सदस्यों को चुनाव पर उतारने होंगे दरअसल इन दोनों वार्डो का आरक्षण महिलाओं के लिए कर दिया गया है।
राकेश सिंह ने तो पिछले कुछ महीनो से ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी और इस आशय का पोस्टर और होर्डिंग भी उन्होंने दीवारों पर लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था इन हालात में यह तो तय है कि वह इस वार्ड से अपने किसी महिला रिश्तेदार को चुनाव लड़ाएंगे।
ऐसे ही कई धुरंधरों की उम्मीद पर आरक्षण ने पानी फेर दिया है। अब आरक्षण के तुरंत बाद नेतागण बिसात बिछाने में लग गए है।

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines