नगरीय निकाय चुनाव का बजा बिगुल-वार्डो का हुआ आरक्षण-देखिये किस वार्ड में किसे मिलेगा मौका…

(कालाहीरा न्यूज़)

 
दीपका।  नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। आज  नगर पालिका परिषद दीपका के वार्डो का आरक्षण किया गया।नगर पालिका दीपका के कुल 21 में 05 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है जिसमे 02 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 12 वार्ड अनारक्षित वार्डो में 03 महिलाओं के लिए रखे गए है। इसी प्रकार 02 वार्ड SC के लिए आरक्षित किया गया है 01 वार्ड महिलाओं के आरक्षित रखा गया है। 02वार्ड ST के लिए आरक्षित है जिसमें 1महिलाओ के लिए आरक्षित है।आपको बता दे नगर पालिका चुनाव को लेकर दिसम्बर लगने के बाद ही सरगर्मियां बढ़ गयी थी और चुनाव लड़ने इच्छुक नेता गण लगातार आरक्षण पर नजर जमाये हुए थे।आरक्षण के बाद अब नेता गण अपने लिए सुरक्षित वार्ड की तलाश में जुट जायेंगे। अभी अध्यक्ष का आरक्षण नही हुआ है। इस पर भी दावेदारों की नजरे लगी हुई है। देखिये आरक्षित वार्डो की सूची।
दीपका नगर पालिका वार्ड एवं आरक्षण।
1 वार्ड – सामान्य
2 वार्ड- सामन्य
3 वार्ड – obc महिला
4 वार्ड – st महिला
5 वार्ड – सामान्य महिला
6 वार्ड- obc महिला
7 वार्ड – सामन्य महिला
8 वार्ड – सामान्य
9 वार्ड – सामान्य
10 वार्ड- sc सामान्य
11 वार्ड- सामान्य
12 वार्ड – obc सामान्य
13 वार्ड- सामान्य
14 वार्ड- obc सामान्य
15 वार्ड- st सामान्य
16 वार्ड – सामान्य
17 वार्ड- सामान्य
18 वार्ड – obc सामन्य
19 वार्ड – सामान्य
20 वार्ड – सामान्य महिला
21 वार्ड – sc महिला
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *