छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा बनेगी झारखंड की इस सीट से विधायक, इतने वोटों से चल रही आगे।

(कालाहीरा न्यूज)

 

झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य की जमशेदपुर पूर्वी हॉट सीट से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास 10833 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस से डॉक्टर अजय कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे।
बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास पांच पर चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें निर्दलीय सरयू राय ने पराजित किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड से दूर रखने के लिए ओडिशा का राज्यपाल बना दिया। लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्णिमा दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी पूर्व सीएम रघुवर दास के बेटे से हुई है।
ताजा रुझानों की बात करें तो झारखंड में फिर से सोरेन सरकार के रुझान दिख रहे हैं। यहां पर इंडिया गठबंधन 48 सीटों पर आगे है, वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे चल रहा है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *