डीपीएस एनटीपीसी का छात्र पहुंचा केबीसी हॉट सीट पर,अमिताभ के सवालों का जवाब देगा।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। जिले के एनटीपीसी कोरबा के डीजीएम (एमजीआर) में कार्यरत कर्मचारी मनीष अग्रवाल व गृहिणी नेहा अग्रवाल के पुत्र अर्जुन अग्रवाल अपनी काबिलियत के दम पर 4 नवंबर को जूनियर केबीसी की हॉट सीट पर नजर आएंगे। इस दिन रात 9 बजे से शुरू होने वाले टीवी शो जूनियर केबीसी की हॉट शीट पर अर्जुन को बैठने का मौका मिलेगा। उन्होंने कठिन ऑडिशन प्रक्रिया में सफलता से प्रतिष्ठित शो में जगह बनाई है। जिसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों के 540 छात्रों ने हिस्सा लिया। अर्जुन अग्रवाल एनटीपीसी कोरबा के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। जो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। दरअसल, क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति केबीसी जूनियर्स के रूप में वापसी हुई है। जिसमें अर्जुन … अग्रवाल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंस शो के हॉट शीट पर बैठने जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *