ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » UPI नहीं चलेगा, इस महीने दो दिन बंद रहेंगी सेवाएं- बैंक ने बताई तारीख

UPI नहीं चलेगा, इस महीने दो दिन बंद रहेंगी सेवाएं- बैंक ने बताई तारीख

(कालाहीरा न्यूज)

बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे नवंबर में दो दिन तक बैंक की यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ जरूरी सिस्टम मेनटेनेंस की वजह से नवंबर में दो दिन एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस बंद रहेंगी।

भारत में रोजाना हजारों करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। इससे साफतौर पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में यूपीआई का इस्तेमाल किस लेवल पर हो रहा है। यूपीआई ने न सिर्फ कैश लेकर घूमने की जरूरत को खत्म कर दिया है बल्कि इसने ट्रांजैक्शन को अब काफी आसान और सुरक्षित भी बना दिया है। लेकिन इस महीने दो दिन यूपीआई बंद रहेगा और लोग यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचना दी है। 

इन दो दिन बंद रहेगी एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे नवंबर में दो दिन तक बैंक की यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ जरूरी सिस्टम मेनटेनेंस की वजह से नवंबर में दो दिन एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस बंद रहेंगी। एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 5 नवंबर और 23 नवंबर को यूपीआई के जरिए न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही पैसे प्राप्त कर पाएंगे।

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines