ब्रेकिंग
दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।
Home » ताजा खबरे » रायपुर में दर्दनाक हादसा, ऑफिस में काम करते समय फटा AC, दो लोगों की मौत

रायपुर में दर्दनाक हादसा, ऑफिस में काम करते समय फटा AC, दो लोगों की मौत

(कालाहीरा न्यूज)

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऑफिस में एसी फटने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महिला समेत दो लोगों की जान चली गई.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आवासीय-सह-व्यावसायिक बिल्डिंग में एसी फटने की वजह से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर यह हादसा हुआ.
बताया जा रहा है कि ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे, तभी वहां लगा एसी फट गया. इस दौरान ऑफिस में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई. ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकले और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को दी गई. इसके बाद दमकल और एम्बुलेंस के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया.

दो लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने पर बहुत धुआं था और एक पुरुष और महिला बेहोश पड़े थे, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान (48 साल), मशरत खान (26 साल) के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज

दीपका/बिलासपुर (कालाहीरा न्यूज)। न्यायधानी बिलासपुर के होटल एम्पोरर पैराडाइस में आयोजित भव्य ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ में दीपका की बेटी और बहू