दीपका। सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वायरल करने वाले दीपका शांति नगर निवासी सलमान खान पिता सलीम खान को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस घटना से हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के सदस्यों सहित अन्य हिंदू संगठनों ने इस विवादित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए दीपका थाना में सलमान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के खिलाफ कार्यवाही की गई ।