इंदौर के होटल में फौजी ने बैंककर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म, पीड़िता एक बैंक अधिकारी की पत्नी है।

इंदौर में सेना के एक जवान ने होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का टुकड़ा डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता एक बैंक अधिकारी की पत्नी है। यह घटना एबी रोड इलाके में हुई है।

(कालाहीरा न्यूज)

इंदौर। इंदौर के एबी रोड स्थित एक होटल से सनसनीखेज घटना सामने आई है। एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में पदस्थ जवान ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया।
पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके अनुसार उसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी संजय यादव असम में पदस्थ है। पीड़ित महिला एक बैंक अधिकारी की पत्नी है।
ठीक से चल नहीं पा रही थी पीड़िता
महिला थाने की सब इंस्पेक्टर रुपाली भदौरिया ने बताया कि, पीड़ित महिला आरोपित से छूटकर रोते हुए थाने पहुंची, वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह रही थी। रात में उससे दुष्कर्म हुआ था, ब्लीडिंग भी हो रही थी। थाने में महिला ने अपने साथ गलत काम की शिकायत की और बताया कि आरोपित अभी होटल में ही मौजूद है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए।
ब्लैकमेलिंग का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था, और उसी वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। फौजी ने महिला को ब्लैकमेल कर होटल बुलाया था और दुष्कर्म के बाद उससे 40-50 हजार रुपए मांगे। महिला एटीएम से रुपए निकालने के लिए होटल से बाहर आई और और सीधे थाने पहुंची। आरोपी पूर्व में भी एक से डेढ़ लाख रुपए ले चुका है।
कैंटीन में मुलाकात
फौजी इटावा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और असम में पदस्थ है। एक साल पहले महिला की फौजी से पहचान एक कैंटीन में हुई थी। जहां एक कार्ड को लेकर उससे पूछताछ के बाद दोनों की पहचान हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपित फौजी ने कहा कि, वो कभी-कभी मिलते थे, बाकी उनके बीच कुछ ऐसा नहीं हुआ।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *