ब्रेकिंग
दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।
Home » ताजा खबरे » COAL INDIA। कंपनी में इंटर्नशिप करने वालों की अब हो गई है बल्ले -बल्ले ,पढ़िए क्या हुआ है बदलाव ।

COAL INDIA। कंपनी में इंटर्नशिप करने वालों की अब हो गई है बल्ले -बल्ले ,पढ़िए क्या हुआ है बदलाव ।

(कालाहीरा न्यूज)

धनबाद। कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में इंटर्नशिप करने वालों को अब अधिक पैसे मिलेंगे. यह राशि अब 22,000 प्रतिमा कर दी गई है. कोल इंडिया ने चार्टर अकाउंटेंट एवं कंपनी सेक्रेट्री में पहले वर्ष पास करने वालों के लिए इंटर्नशिप नियम में बदलाव किया है. मानदेय राशि को भी बढ़ाया गया है. इंटर्नशिप का समय 15 महीने निर्धारित हुआ है. सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए 126 लोगों को मौका मिलेगा. इसमें आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा. कोल इंडिया ने हाल के दिनों में अपने कई पुराने नियमों में बदलाव किया है. संशोधित कर इसे आसान बनाया गया है. अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के आश्रितों को भी नौकरी में राहत दी गई है।

कई पुराने नियमो को खत्म कर दिया गया है

कई नियमों को खत्म कर दिया गया है. कोल इंडिया के कर्मचारियों के आश्रितों को नियोजन की नई नीति के बाद अधिकारियों के आश्रितों के नियोजन के नियम में भी संशोधन कर दिया गया है. संशोधित नियम में कोयला अधिकारियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियोजन में बड़ी राहत दी गई है. प्रबंधन ने अधिकारियों के आश्रितों केअनुकंपा पर नियोजन संबंधी नीति में संशोधन करते हुए गैर अधिकारियों की तरह कम उम्र के बच्चे को लाइव रोस्टर में शामिल करने तथा परिवार में किसी आश्रित के नौकरी में रहने के बाद भी अनुकंपा पर दूसरे आश्रित को नौकरी देने पर सहमति दे दी है. पूर्व में अधिकारियों की मौत पर कम उम्र के बच्चे का नाम लाइव रोस्टर में शामिल करने का प्रावधान नहीं था. परिवार का कोई सदस्य यदि कहीं भी नौकरी में है, तो दूसरे आश्रित को नौकरी नहीं मिलती थी।

शर्त यही होगी कि आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए

अब संशोधित नीति के अनुसार यदि किसी अधिकारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी के पास अनुकंपा पर नौकरी का विकल्प होगा. शर्त यही होगी कि आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए. 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम आयु वाले अधिकारियों के आश्रितों को भी अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी. आश्रित बेटा या बेटी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही अनुकंपा पर नौकरी के लिए योग्य होंगे. कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन लंबे समय से यह मांग करता रहा है. अभी हाल ही में कोल इंडिया ने कर्मचारियों के आश्रितों के नियोजन के नियम में परिवर्तन किया है और अब अधिकारियों के आश्रितों के नियोजन के नियम को भी लचीला बना दिया गया है. यह अलग बात है कि कोल इंडिया में रोज कुछ ना कुछ नई योजनाएं लॉन्च हो रही है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज

दीपका/बिलासपुर (कालाहीरा न्यूज)। न्यायधानी बिलासपुर के होटल एम्पोरर पैराडाइस में आयोजित भव्य ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ में दीपका की बेटी और बहू