ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » एसईसीएल कर्मी के पुत्र का बिलासपुर में करेंट लगने से मौत।

एसईसीएल कर्मी के पुत्र का बिलासपुर में करेंट लगने से मौत।

                  ( कालाहीरा न्यूज )

कुसमुंडा।जिले के एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र अमन सिंह की बीते शुक्रवार की देर रात करंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी रविंद्र सिंह का पुत्र अमन सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष बिलासपुर जिले के जेके इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से कुछ दूर अशोक नगर इलाके में किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ निवासरत था। बीते शुक्रवार की रात उसी किराए के मकान की छत में मित्रों के साथ बैठा हुआ था जहां छत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में अचानक उसका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जैसे तैसे उसे साथियों ने बिजली के तार से छुड़ाया और उसे अस्पताल ले गए । जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई। अल्प आयु में युवा की इस दुखद घटना की सूचना से कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर ही।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines