सजग कोरबा पुलिस और प्रेस क्लब दीपका ने मिलकर दीपका चौक में पिलाया मट्ठा।

                                (कालाहीरा)

दीपका। छत्तीसगढ़ पुलिस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सजग कोरबा के तहत दीपका पुलिस एवम प्रेस क्लब गेवरा दीपका के संयुक्त सौजन्य से दीपका चौक में भीषण गर्मी से बचाने के लिए राहगीरों को छाछ मट्ठा पिलाई गई एवम विभिन्न ठगी और बैंक फ्रॉड पर जागरूक करते हुए उठाईगिरी एवम साइबर क्राइम से बचने के उपाय समझाए गए ।

कार्यक्रम के दौरान सोमवारी बाजार का उपयुक्त समय देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को राहत देने शीतल पेयजल वितरित किया गया एवम कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवम दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में बैंक , ऑनलाइन ट्रासिक्शन , एटीएम , ठगी उठाईगीरी से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया ।

पूरे कार्यक्रम में दीपका थाना के एएसआई परमेश्वर राठौर सहित दीपका पुलिस स्टाफ एवं प्रेस क्लब गेवरा दीपका के अध्यक्ष आरती मनोज महतो सहित समस्त पदाधिकारियों एवम सदस्यों सहित क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा । जिनमे प्रमुख रूप से मनोज शर्मा,अनूप यादव,अभिषेक सिंह,संतोष राजपूत आदि सम्मिलित थे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *