एक साथ 19 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल

(कालाहीरा न्यूज)

कवर्धा, 21 मई 2024। कवर्धा हादसे में जान गंवाने वाले 19 मजदूरों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *