बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को नौकरी से निकालने की प्रक्रिया शुरू, छत्तीसगढ़ के 3000 से अधिक टीचर्स जल्द हो जाएंगे बेरोजगार?

(कालाहीरा न्यूज)
रायपुर।प्राइमरी स्कूलों में पदस्थ बीएड पास सहायक शिक्षकों लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को पद मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 हजार से ज्यादा बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को 6 सप्ताह के भीतर पद मुक्त करने का आदेश बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को जारी किया था। वहीं, पद मुक्त किए जाने की प्रकिया शुरू होने के बाद अब इन बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का कहना है कि अपनी योग्यता और मेहनत से इस पद को प्राप्त किया है। निर्दोष होते हुए भी हमें पद मुक्त किया जाना न्याय संगत नहीं है। आज इसी मामले को लेकर सहायक शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सहायक शिक्षकों ने बताया उच्च शिक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में स्टे दायर करने की बात करते हुए विधिक सहायता का आश्वासन दिया है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *