(कालाहीरा न्यूज)
कोरबा दीपका। जिले में इन दिनों दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गए है पलक झपकते ही ये दोपहिया वाहन पर हाथ साफ कर दे रहे है।
ताजा घटना में आज दोपहर दीपका निवासी योगेश बिसेन अपनी पत्नी को लेकर सिसोदिया हॉस्पिटल कोरबा गया हुआ था इस दौरान वह स्कूटी बाहर खड़ी कर दिया था जब बाहर आया तो स्कूटी गायब। मामले की सूचना मानिकपुर पुलिस में दर्ज करा दी गई है।
दूसरी घटना बुधवार शाम 4बजे की है दीपका सिरकी निवासी एसईसीएल गेवरा कर्मी निहाल कुमार बुधवारी बाजार शॉपिंग सेंटर के पास अपनी गाड़ी होंडा साइन को खड़ी कर बाजार करने गया था इस दौरान किसी ने उसका वाहन पार कर दिया निहाल ने इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी है।
इसी तरह कुछ दिन पूर्व दीपका में एक दुकान के सामने से मुंह में कपड़ा लपेटा हुआ अज्ञात व्यक्ति ने सफेद स्कूटी पार कर दिया था।





